Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

राज्यपाल ने कांवड़ मेला कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का लिया जायजा, कहा – श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता

सैन्यभूमि अभिलेख

  • हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड में मां गंगा की पूजा अर्चना कर कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं सफल संचालन की कामना की

हरिद्वार: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर मेला कंट्रोल रूम में स्थापित अत्याधुनिक सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, स्वच्छता तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर से प्राप्त की।

 राज्यपाल ने कहा कि कांवड़ मेले में प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार होने वाली वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्व तैयारी के साथ सुनिश्चित की जाएं तथा आवश्यकता के अनुसार संसाधनों और मानवबल की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि गत वर्ष के कांवड़ मेले के अनुभवों से सीख लेकर इस बार व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाया जाए। उन्होंने स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं तथा स्थानीय नागरिकों के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताते हुए उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने मेले में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल देते हुए मशीनयुक्त स्वीपिंग मशीनों के प्रभावी संचालन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में तैनात सभी कार्मिकों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में समुचित ब्रीफिंग दी जाए, जिससे किसी भी परिस्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को सम्मानित करने की भी बात कही, ताकि उनका मनोबल बढ़े और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को प्रोत्साहन मिले।

राज्यपाल ने कांवड़ मेले के सुचारु संचालन के लिए उपलब्ध आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) का अधिकतम उपयोग करने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि निगरानी, भीड़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन में एआई तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने राज्यपाल को कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों, आने-जाने वाले रूट, संवेदनशील स्थलों, भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही सतत निगरानी, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न विभागों के मध्य स्थापित समन्वय की विस्तृत जानकारी दी। 

इसके उपरांत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ मां गंगा की आरती में शामिल हुए और पूजा अर्चना की। उन्होंने मां गंगा से कांवड़ यात्रा के सकुशल, सुरक्षित एवं सफल संचालन प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की भी कामना की।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नंदन कुमार, एसपी संचार विपिन कुमार, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, अपर कुंभमेलाधियारी दयानंद सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, उप जिलाधिकारी योगेश कुमार, सहित मेला प्रशासन, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ ट्रैफिक बीपेंदर कुमार, पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मण चौक एवं कांवली रोड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने प्रतिभाग करते हुए स्वयं स्वच्छता अभियान का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।...

तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले

प्रदेशभर के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को देशभर की विभिन्न बहु राष्ट्रीय कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिये तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में विशेष रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। जिसके तहत गढ़वाल व कुमाऊं मण्डल में दो-दो मेलों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग की भी...

कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा को मेयर सौरभ थपलियाल ने किया सम्मानित

कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो 2026 में महिला जूडो के 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश एवं उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाली देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा को देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने उनके गोरखपुर शाह नगर देहरादून स्थित आवास में पहुंचकर सम्मानित किया, मौके पर उनके परिजन एवं पार्षद देवेंद्र गैरोला जी...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.