Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

BLO और फील्ड स्टॉफ को प्रोत्साहित करें जिलाधिकारी – सीईओ

सैन्यभूमि अभिलेख

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि बूथ लेवल अधिकारी और फील्ड स्टॉफ मेहनत से कार्य कर रहे हैं, लिहाजा उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित है उन स्थानों पर विसंगति वाले मामलों में बीएलओ डाक्यूमेंट प्राप्त कर अपने स्तर पर रिपोर्ट लगाकर कार्रवाई करें। अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई के लिए ईआरओ/एईआरओ सुविधाजनक रणनिति बनाते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें

समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के डीईओ को फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिकारी फील्ड पर जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित करें, ताकि मतदाताओं के मन में किसी भी प्रकार की भ्रांति न रहे। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों को नोटिसों की सुनवाई के लिए और विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आयुक्त कुमांऊ दीपक रावत एवं आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरुप के हाल में किए गए जनपद भ्रमण के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ ही दोनों आयुक्तों को निरंतर फील्ड विजिट कर करते रहने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास के अतरिक्त दोनों मंडलायुक्त एवं सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मण चौक एवं कांवली रोड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने प्रतिभाग करते हुए स्वयं स्वच्छता अभियान का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।...

तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में आयोजित करेगा रोजगार मेले

प्रदेशभर के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को देशभर की विभिन्न बहु राष्ट्रीय कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिये तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेशभर में विशेष रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। जिसके तहत गढ़वाल व कुमाऊं मण्डल में दो-दो मेलों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा कौशल विकास विभाग की भी...

कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उन्नति शर्मा को मेयर सौरभ थपलियाल ने किया सम्मानित

कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो 2026 में महिला जूडो के 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश एवं उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाली देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा को देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने उनके गोरखपुर शाह नगर देहरादून स्थित आवास में पहुंचकर सम्मानित किया, मौके पर उनके परिजन एवं पार्षद देवेंद्र गैरोला जी...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.