Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश

सैन्यभूमि अभिलेख

गोपेश्वर (चमोली)। साइबर ठगी से बचना है तो सतर्क रहें, नशे से दूर रहें और कोई गलत स्पर्श करे तो चुप्पी तोड़कर आवाज उठाएं। नंदानगर पुलिस ने शुक्रवार को गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने बच्चों को साइबर अपराध के बढ़ते तरीकों की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्हें अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए गए।

पुलिस ने नशे के दुष्परिणामों पर भी बच्चों को जागरूक किया। बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके भविष्य और परिवार को भी प्रभावित करता है। बच्चों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में गुड टच और बैड टच के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस टीम ने सरल भाषा में अच्छे और बुरे स्पर्श का अंतर समझाते हुए बच्चों से कहा कि यदि कोई उनके साथ गलत व्यवहार करता है या उन्हें असहज महसूस कराता है तो डरें नहीं और न ही चुप रहें। ऐसी स्थिति में तत्काल माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को जानकारी दें।

पुलिस ने बच्चों को संदेश दिया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता, नशामुक्त भविष्य के लिए जागरूकता और व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए गलत के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

गांव की प्रतिभाओं को मैदान से मंजिल तक पहुंचा रही धामी सरकार, खेल महाकुम्भ में उमड़ा 3.35 लाख खिलाड़ियों का हुजूम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के विजेता जनपद देहरादून को ट्रॉफी के साथ 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने meroyuva.in पोर्टल का विमोचन...

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर खरे नहीं उतरे

त्योहारों के मद्देनजर आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए आयुक्त विनय शंकर पांडेय के कड़े निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद देहरादून की ओर से लगातार निरीक्षण और जांच अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पांडेय के...

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन, 2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्लॉक प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने और उनके प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.