Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिल रही विकास की नई पहचान, ₹237.74 करोड़ के आईएसबीटी सहित शारदा घाट, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को गति

सैन्यभूमि अभिलेख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद चम्पावत के टनकपुर पहुंचे। टनकपुर आगमन पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक मती रेखा यादव एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मा0 मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर पहुंचकर वहां रह रहे खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इसके उपरांत स्थानीय लोगों से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने ‘मुख्य सेवक संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर आमजन से सीधा संवाद किया।

इसके पश्चात मा.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा टनकपुर में आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर समूचा वातावरण उत्साह, आस्था और उल्लास से भर उठा। पारंपरिक छोलिया नृत्य के साथ स्थानीय लोगों एवं नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मा.मुख्यमंत्री ने मद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। इस दौरान बाबा नीम करौली महाराज पर आधारित भक्ति संगीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे भगवान, सागर में नैया डार देई’ को उन्होंने भक्तिभाव से सुना। बालिकाओं की सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में देवभूमि की समृद्ध लोक संस्कृति के रंग बिखेरे।

मा0 मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मद्भागवत कथा का आयोजन अपने आप में अत्यंत दिव्य होता है। भगवान की कृपा वहां अवश्य होती है, जहां भागवत विराजमान होती है और श्रद्धा के साथ कथा का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरि एवं मां शारदा की इस पावन धरती पर ऐसे धार्मिक आयोजनों का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। हमारी धार्मिक परंपराएं और उत्सव समाज को एक सूत्र में जोड़ने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कारों और आध्यात्मिक विरासत से परिचित कराते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और विरासत को साथ लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि उत्तराखण्ड निरंतर समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े और भारत शीघ्र विकसित राष्ट्र बनकर हर दृष्टि से दुनिया का नेतृत्व करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखण्ड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है।

मा.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में विकास के साथ अपनी संस्कृति, धार्मिक विरासत और आध्यात्मिक पहचान के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी संकल्प के साथ आदर्श जनपद चम्पावत में भी विकास की अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। टनकपुर में लगभग 237.74 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन आईएसबीटी, शारदा घाट का पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण, गोल्ज्यू कॉरिडोर, मां पूर्णागिरि क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार तथा विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य जनपद को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ककराली गेट से धाम की ओर लगभग 8.10 करोड़ रूपये की लागत से प्रकाश व्यवस्था विकसित की जा रही है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही बेहतर सड़क, परिवहन, पर्यटन, खेल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श चम्पावत का संकल्प जनपद के समग्र विकास का संकल्प है। सरकार का प्रयास है कि चम्पावत की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर ऐसा विकास मॉडल तैयार किया जाए, जिसमें विकास के साथ विरासत भी संरक्षित रहे और योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामन्त, दायित्वधारी मनोज कालाकोटी, दायित्वधारी मती हेमा जोशी, दायित्वधारी मती किरन देवी, विधायक प्रतिनिधि चम्पावत प्रकाश तिवारी, जिला अध्यक्ष महिला युवा मोर्चा मती दीपा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, प्रदेश मंत्री भाजपा निर्मल माहरा, अध्यक्ष नगर मंडल चम्पावत सुनील पुनेठा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक मती रेखा यादव सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

देहरादून। आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों/सीमावर्ती चैक पोस्टों के साथ-साथ आन्तरिक...

पत्रकारों की बढ़ेगी मान्यता, पेंशन राशि में भी होगा इजाफा : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए तहसील, जिला और प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाने तथा पत्रकार पेंशन की राशि में वृद्धि करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों, कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए...

उत्तराखंड के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा तदर्थ बोनस, सचिव विनय शंकर पांडेय ने जारी किए निर्देश

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों और निगमों में कार्यरत कर्मचारियों को भी वर्ष 2025-26 के लिए तदर्थ बोनस देने का रास्ता साफ कर दिया है। वित्त विभाग की ओर से दो नवंबर को जारी शासनादेश के क्रम में अब सार्वजनिक उपक्रमों और निगमों के प्रशासनिक विभाग अपने अधीनस्थ संस्थानों की वित्तीय स्थिति का...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.