Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा; वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

सैन्यभूमि अभिलेख

देहरादून। उत्तराखंड की जनता के अधिकारों, न्याय एवं जनहित के मुद्दों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे न्याय यात्रा अभियान के अंतर्गत आज महानगर देहरादून की रायपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड कांग्रेस कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में भव्य न्याय यात्रा निकाली गई।

न्याय यात्रा बलबीर रोड से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए काली मंदिर, रायपुर तक पहुँची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए जनता की आवाज बुलंद की। यात्रा में वोट चोरी, लोकतंत्र पर हमले, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा तथा अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक न्याय न मिलने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।

प्रीतम सिंह जी ने कहा कि आज देश और प्रदेश में लोकतंत्र की बुनियाद पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं। जनता के मताधिकार की रक्षा करना प्रत्येक लोकतांत्रिक संस्था की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को आज तक पूर्ण न्याय नहीं मिल पाया है। प्रदेश की जनता आज भी इस मामले में न्याय और पारदर्शिता की मांग कर रही है। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और जनता की मूलभूत समस्याओं से उसका कोई सरोकार दिखाई नहीं देता। कांग्रेस पार्टी इन सभी मुद्दों पर चुप बैठने वाली नहीं है और जनता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि रायपुर विधानसभा में निकली न्याय यात्रा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का भरपूर समर्थन मिला है। आज प्रदेश में बेरोजगार युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, महंगाई से आम आदमी परेशान है और भ्रष्टाचार के कारण जनता का सरकार से विश्वास उठता जा रहा है। वोट चोरी का मुद्दा लोकतंत्र की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों से जुड़ा गंभीर सवाल है। वहीं अंकिता भंडारी को आज तक न्याय न मिलना प्रदेश की जनता के लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों और जनहित के सवालों से बच नहीं सकती। कांग्रेस पार्टी जनता के प्रत्येक सवाल को मजबूती से उठाएगी। महानगर कांग्रेस कमेटी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की जनता के अधिकार, सम्मान, लोकतंत्र और न्याय की लड़ाई है। जब तक प्रदेश की जनता को उसके सवालों का जवाब और न्याय नहीं मिलेगा, कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

न्याय यात्रा के समापन अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा स्वर्गीय श्री हीरा सिंह बिष्ट जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने उनके योगदान एवं जनसेवा के कार्यों को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया तथा उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक जोत सिंह घनसोला, जिला प्रभारी विजय घनसोला, पूर्व विधायक राजकुमार, लाल चंद शर्मा,रुचि कैंतुरा, सूरत सिंह नेगी, प्रवीण त्यागी टीटू, विनीत प्रसाद बंटू, भूपेन्द्र नेगी, पूनम खंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष संजय उनियाल, सतेन्द्र पंवार, अश्वनी बहुगुणा, विनीत डोभाल, हिमांशु नेगी, तेजेंद्र रावत मनु, देवेंद्र सिंह, मनीष नागपाल, सुनील थपलियाल आदि मौजूद थे।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में रानीपोखरी क्षेत्र में करीब 8 से 10 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने जितेंद्र बिष्ट एवं विजय प्रसाद जोशी द्वारा विकसित की...

उत्तराखण्ड : सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

देहरादून : उत्तराखण्ड में घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल कम करने और अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई करने की योजना बना रहे उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत अब रूफटॉप सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं को पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) और नेट...

सीएम धामी ने खिलाड़ियों से कहा—दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम से हासिल की जा सकती है बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.