Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित

सैन्यभूमि अभिलेख

  • 20वें रोजगार मेले के साथ अब तक लगभग 12.75 लाख नियुक्ति पत्र वितरित
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त युवाओं को किया संबोधित
  • नवनियुक्त युवाओं से iGOT कर्मयोगी के माध्यम से कौशल बढ़ाने और विकसित भारत@2047 में योगदान देने का आह्वान
  • त्योहारों के मौसम के आगमन के साथ यह अवसर हजारों परिवारों में खुशियां लेकर आया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

शनिवार को राष्ट्रीय रोजगार मेले के 20वें संस्करण का देशभर में 45 स्थानों पर आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। देहरादून में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उन्हें सरकारी सेवा में शामिल होने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया तथा नवनियुक्त युवाओं और उनके परिवारों को बधाई दी। 20वें संस्करण के साथ ही वर्ष 2022 में शुरू की गई रोजगार मेला पहल के माध्यम से अब तक लगभग 12.75 लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। आयकर विभाग, देहरादून की मुख्य आयकर आयुक्त रेणुका जैन गुप्ता ने स्वागत संबोधन दिया। उन्होंने रोजगार मेले के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना चयनित अभ्यर्थियों के साथ-साथ उनके परिवारों के लिए भी गर्व का क्षण है। उन्होंने सरकारी सेवा में चयनित होने वाले युवाओं की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

नवनियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए अजय टम्टा ने कहा कि सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के मन में अक्सर यह जिज्ञासा रहती है कि अंततः उन्हें किस विभाग में सेवा देने का अवसर मिलेगा। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि विभिन्न प्रतिष्ठित सरकारी विभागों में सेवा से जुड़ना उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और परिवार के सदस्यों को भी बधाई दी।

उन्होंने नवनियुक्त युवाओं से iGOT कर्मयोगी से जुड़ने और निरंतर अपने कौशल को बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से समर्पण और प्रभावी जनसेवा के माध्यम से विकसित भारत@2047 के संकल्प में योगदान देने का आह्वान किया।

देहरादून में आयोजित रोजगार मेले के दौरान कुल 249 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इन अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों के लिए किया गया है जिसमें भारतीय सर्वेक्षण विभाग में 5 अभ्यर्थी, आयकर विभाग, वित्त मंत्रालय में 121 अभ्यर्थी, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 53 अभ्यर्थी, भारतीय रेल में 30 अभ्यर्थी, डाक विभाग में 20 अभ्यर्थी, प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा/नियंत्रक रक्षा लेखा में 18 अभ्यर्थी, भारतीय प्रबंधन संस्थान में 1 अभ्यर्थी, गृह मंत्रालय में 1 अभ्यर्थी नियुक्त हुए हैं।

इस प्रकार देहरादून रोजगार मेले में कुल 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

20वें रोजगार मेले को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले 51,000 से अधिक युवाओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौसम के आगमन के साथ यह अवसर हजारों परिवारों में खुशियां लेकर आया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा ऐसे महत्वपूर्ण समय में सरकारी सेवा से जुड़ रहे हैं, जब देश विकसित भारत@2047 की दिशा में विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं को उभरती आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा और कौशल प्रदान करने में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्किल इंडिया मिशन और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी पहलों के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने भारत में बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम और टियर-2 एवं टियर-3 शहरों से युवाओं की उद्यमिता और नवाचार में बढ़ती भागीदारी का भी उल्लेख किया। उन्होंने युवाओं से नए कौशल अर्जित करने और भारत के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने भर्ती प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से किए गए सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभा सेतु पोर्टल जैसी पहलों का भी उल्लेख किया, जिसका उद्देश्य सिविल सेवा चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण तक पहुंचने वाले लेकिन चयनित न हो पाने वाले अभ्यर्थियों को सार्वजनिक एवं निजी संस्थानों में संभावित अवसरों से जोड़ना है।

राष्ट्रीय रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को निर्धारित समय सीमा में 10 लाख व्यक्तियों को सरकारी पदों पर भर्ती की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। पहले रोजगार मेले में देशभर के 50 स्थानों पर 75,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे। अब 20 संस्करण पूरे होने के साथ लगभग 12.75 लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

भर्ती प्रक्रिया संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और रेलवे भर्ती बोर्ड सहित निर्धारित तंत्र एवं एजेंसियों के माध्यम से की गई है। नवनियुक्त युवाओं ने रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में सेवा ग्रहण की है।

देहरादून में आयोजित 20वां रोजगार मेला नवनियुक्त युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा और उन्हें सार्वजनिक सेवा में अपने करियर की शुरुआत करने तथा राष्ट्र की विकास यात्रा में योगदान देने का अवसर प्रदान किया।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास

राजधानी देहरादून की विकास यात्रा में अब उसकी पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत भी सुरक्षित नजर आएगी। शहर के ऐतिहासिक एवं हेरिटेज भवनों और स्थलों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट (इंटेक), द्रोणा फाउंडेशन और विभागीय अधिकारी मौजूद...

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों से मिले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में खिंचवाई सेल्फी, छात्रों को प्रदान किए बैग

लखनऊ। उत्तराखंड की देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए भारत भ्रमण यात्रा यादगार बन गई है। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी एवं टॉपर विद्यार्थियों ने भारत भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उनके...

देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित

20वें रोजगार मेले के साथ अब तक लगभग 12.75 लाख नियुक्ति पत्र वितरित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त युवाओं को किया संबोधित नवनियुक्त युवाओं से iGOT कर्मयोगी के माध्यम से कौशल बढ़ाने और विकसित भारत@2047 में योगदान देने का आह्वान त्योहारों के मौसम के आगमन के साथ यह अवसर हजारों...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.