Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, शान्ति भंग मे हुड़दंगी गिरफ्तार, कार सीज

सैन्यभूमि अभिलेख

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 16/09/2026 की रात्रि में थाना सेलाकुई पर सूचना प्राप्त हुई की भागीरथी एनक्लेव कपिल मेडिकल हॉल के सामने वाली गली में एक व्यक्ति द्वारा अपने वाहन को बहुत ही खतरनाक तरीके से चलते हुए सार्वजनिक स्थान पर स्टंट बाजी की जा रही थी, जिसे कुछ स्थानीय लोगो ने मौके पर रोक कर उसे ऐसा करने से मना किया गया तो उसके द्वारा लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए हुड़दंग मचाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो देखा कि कुछ लोगों द्वारा मौके पर एक वाहन स्कार्पियों N संख्या HR05BS-2726 को रोका हुआ था, जिसके चालक नीरज पुत्र राजेन्द्र सिंह द्वारा उपस्थित लोंगो के साथ ज़ोर ज़ोर से हल्ला मचाते हुए झगड़ा किया जा रहा था , जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि उक्त वाहन चालक द्वारा कॉलोनी के अंदर अपने वाहन को बेहद खतरनाक एव अनियन्त्रित तरीक़े से चलाया जा रहा था, जिससे आम लोगों के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती थी, ऐसा करने से मना करने एवं रोकने पर स्कार्पियो कार चालक नीरज उपरोक्त शोर शराबा करते हुए कॉलोनी वालो के साथ झगड़ा करने लगा, जिससे मौके पर उपस्थित भीड़ भी काफी आक्रोशित हो गई थी। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा वाहन चालक को अन्तर्गत धारा 170 BNSS गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया तथा वाहन को मोटर वाहन अधि0 मे सीज किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

1- नीरज पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी चोरगारसा करनाल, हरियाणा, हाल निवासी -झाझरा, प्रेमनगर, उम्र 23 वर्ष।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

वन भूमि हस्तांतरण व क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें- डीएम डॉ. आशीष चौहान

परियोजनाओं के निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि डिग्रेडेड फॉरेस्ट लैंड और नॉन-फॉरेस्ट लैंड का शीघ्र सर्वेक्षण कराते...

युवा बताएंगे उत्तराखंड की राह, सरकार सुनेगी और उपयोगी विचारों को नीतियों से जोड़ेगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित 140 छात्र-छात्राओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखण्ड को लेकर उनके विजन को जाना। उन्होंने कहा कि युवाओं से प्राप्त उपयोगी और व्यावहारिक...

आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, शान्ति भंग मे हुड़दंगी गिरफ्तार, कार सीज

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 16/09/2026 की रात्रि में थाना सेलाकुई पर सूचना प्राप्त हुई की भागीरथी एनक्लेव कपिल मेडिकल हॉल के...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.