Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए, भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना में फायर सेफ्टी प्लान, इमरजेंसी एग्जिट और लिफ्ट सिस्टम का विशेष ध्यान रखा जाए

सैन्यभूमि अभिलेख

देहरादून बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रस्तावित भवन के सर्वे प्लान, की-प्लान, क्षेत्रफल, साइट प्लान, पार्किंग, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में एमडीडीए की सीनियर आर्किटेक्ट दृष्टि जैन ने प्रस्तावित भवन की डिजाइन एवं निर्माण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि भवन निर्माण के लिए 8,881.28 वर्ग मीटर भूमि का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। प्रस्तावित भवन में ग्राउंड फ्लोर के अतिरिक्त सात मंजिलों का निर्माण किया जाएगा। भवन में अधिवक्ताओं के लिए 10×10 आकार के कुल 500 से अधिक चैंबर प्रस्तावित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि भवन के डिजाइन में अधिवक्ताओं एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश एवं निकासी के लिए समुचित व्यवस्था, वाहन पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को शामिल किया गया है। भवन के स्वरूप एवं उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तकनीकी पहलुओं का भी प्लान में समावेश किया गया है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन के डिजाइन एवं निर्माण योजना में फायर सेफ्टी प्लान, इमरजेंसी एग्जिट और लिफ्ट सिस्टम का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि भवन में अधिवक्ताओं के साथ ही आमजन का भी आवागमन रहेगा, इसलिए सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं और भवन निर्माण के फाइनल प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए।

बैठक में एमडीडीए के अधिशासी अभियंता एसएस रावत, सीनियर आर्किटेक्ट दृष्टि जैन, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुकरेती, सचिव अजय बिष्ट, सीनियर काउंसिल आरएस रावत, प्रेम चंद्र शर्मा, अनुराग गुप्ता एवं धर्मवीर नेगी उपस्थित रहे।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस किया लॉन्च

देहरादून। ग्राहकों को अधिक स्वस्थ, सुरक्षित और संतोषपूर्ण जीवन जीने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध जीवन बीमा कंपनी अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन वाले टर्म इंश्योरेंस प्लान को लॉन्च करने की घोषणा की है। ‘अवीवा स्मार्ट रिटर्न ऑफ प्रीमियम टर्म प्लान’ नाम से लॉन्च किए गए इस नए...

31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट; 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल

31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल तेलंगाना-कर्नाटक में अदाणी समूह के साथ करार और उत्तराखण्ड में विरोध क्यों : भट्ट 1320 मेगावाट थर्मल पावर से...

मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग

• इस वर्ष वार्षिक स्कॉलरशिप इनटेक को पिछले वर्षों के 100 छात्रों से बढ़ाकर 250 छात्रों तक किया गया, जिससे कार्यक्रम की पहुंच में उल्लेखनीय विस्तार होगा। • मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों की शैक्षणिक जरूरतों को सहयोग देने के फाउंडेशन के लक्ष्य के अनुरूप है। • अपने चौथे...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.