Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

एसएसपी दून की रणनीति फिर अपराधियों पर पड़ी भारी

सैन्यभूमि अभिलेख

  • घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 15 -15 हजार रू0 का ईनाम किया था घोषित
  • अभियुक्तों की तलाश हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों में दी जा रही थी दबिशें

वादिनी सीमा राजपूत निवासी EHT लक्ष्मीपुर प्रेमनगर ने एक लिखित तहरीर दिनांक 20/05/2026 की रात्रि में उनके घर EHT लक्ष्मीपुर, प्रेमनगर में अभियुक्त 1-अर्जुन पुत्र बलवान निवासी झिंझोली सोनीपत हरियाणा 2- विकास बलारा पुत्र राज कपूर चौधरी निवासी सेक्टर 3/148 रोहतक हरियाणा 3- दीपिका पत्नी रविंदर दहिया निवासी नाहरी सोनीपत हरियाणा द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर जान से मरने के नियत से फायरिंग करना तथा वादिनी के पति से 30 लाख ₹ की रंगदारी मांगने के संबंध में कोतवाली प्रेमनगर में दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 99/2026 धारा 109(1), 308(4),61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

अभियोग की विवेचना के दौरान घटना में शामिल एक अभियुक्त अमन पुत्र सुपेंद्र निवासी नालापानी DL रोड थाना डालनवाला जनपद देहरादून का नाम प्रकाश में आया, जिसे पुलिस द्वारा पूर्व में दिनांक 10/06/2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार गैर प्रान्तों में दबिशें दी जा रही थी, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा फरार अभियुक्तों पर 15-15 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।

वर्तमान में चल रहे “आपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थानों में सक्रिय/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में फरार ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांस व अन्य माध्यमों से महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारियों के आधार पर अभियोग में फरार चल रही नामजद इनामी अभियुक्ता दीपिका पत्नी रविंदर दहिया निवासी नाहरी सोनीपत हरियाणा उम्र 31 वर्ष को दिनाँक 10/09/2026 को सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-

1- दीपिका पत्नी रविंदर दहिया निवासी नाहरी सोनीपत हरियाणा, उम्र 31 वर्ष)

पुलिस टीम:-

1- व0उ0नि0 संजय रावत, थाना प्रेमनगर
2- – उ0नि0 नौशाद अंसारी
3- म0का0 शकुंतला

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस किया लॉन्च

देहरादून। ग्राहकों को अधिक स्वस्थ, सुरक्षित और संतोषपूर्ण जीवन जीने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध जीवन बीमा कंपनी अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन वाले टर्म इंश्योरेंस प्लान को लॉन्च करने की घोषणा की है। ‘अवीवा स्मार्ट रिटर्न ऑफ प्रीमियम टर्म प्लान’ नाम से लॉन्च किए गए इस नए...

31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट; 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल

31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल तेलंगाना-कर्नाटक में अदाणी समूह के साथ करार और उत्तराखण्ड में विरोध क्यों : भट्ट 1320 मेगावाट थर्मल पावर से...

मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग

• इस वर्ष वार्षिक स्कॉलरशिप इनटेक को पिछले वर्षों के 100 छात्रों से बढ़ाकर 250 छात्रों तक किया गया, जिससे कार्यक्रम की पहुंच में उल्लेखनीय विस्तार होगा। • मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों की शैक्षणिक जरूरतों को सहयोग देने के फाउंडेशन के लक्ष्य के अनुरूप है। • अपने चौथे...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.