Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया चुनावी हैट्रिक का मूल मंत्र

सैन्यभूमि अभिलेख

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश पदाधिकारी एवं विस्तारित कार्यसमिति बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने उत्तराखंड में आगामी चुनाव में ऐतिहासिक हैट्रिक लगाते हुए दो तिहाई बहुमत की दिशा में आगे बढ़ने काआह्वान किया। जिसके लिए उन्होंने विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों के आधार और नकारत्मक राजनीति के कड़े प्रतिकार का मूल मंत्र दिया।

बैठक में उन्होंने कहा कि जिस तरह देश और प्रदेश में समाज को विभाजित करने की मंशा से कांग्रेस राजनीति कर रही है, उसका हमें लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देना है। भाजपा की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा वाले समर्पित कार्यकर्ताओं के रहते कोई भी सनातन संस्कृति और देवभूमि की साख को बदनाम नहीं कर सकता। कहा, छद्म और षड्यंत्रकारी राजनीति की पोल भी जनहित में खोलनी ही होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग चुनावी मैदान में भाजपा से जीत नहीं सकते, वे अब छद्म और षड्यंत्रकारी राजनीति का सहारा ले रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी इस राजनीति का पर्दाफाश करेंगे और विकास व सकारात्मक मुद्दों को प्रमुखता से आगे रखेंगे।

श्री नवीन ने कहा कि हमें केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों और साहसिक निर्णयों के दम पर जनता का विश्वास जीतना है और नकारात्मक राजनीति को समाप्त करना है। उन्होंने वंदे मातरम को राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा कि जो लोग समाज को जातियों में बांटने की राजनीति कर रहे हैं, वही तुष्टीकरण के लिए राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का विरोध कर रहे हैं। राष्ट्रगीत आजादी की लड़ाई का मूल मंत्र और स्वतंत्र भारत का स्वाभिमान रहा है, जो ‘विकसित भारत’ के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएगा।

जनता के भाजपा पर विश्वास को वोट में बदलने के लिए घर-घर जनसंपर्क का मूलमंत्र विस्तार से समझाया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के शानदार कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनता का पूर्ण विश्वास भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता ने भाजपा के पक्ष में मन बना लिया है, अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे घर-घर जाकर अपनी सक्रियता से इस जनसमर्थन को वोटों में तब्दील करें।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन के निर्देश पर तय किया गया कि इस बार मंडल के स्थान पर शक्ति केंद्र आधारित रणनीति के साथ चुनाव में जाएगी। इसी तरह मोर्चा की भूमिका को अधिक बढ़ाते हुए उनसे मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को सक्रिय करने को कहा गया है। साथ ही साथ जो पूर्व में तीन बार के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता, वर्तमान में किसी पद पर नहीं हो उन्हें भी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बनाया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने के साथ-साथ दो तिहाई बहुमत हासिल करने की दृष्टि से रणनीति बनाई जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीर्थ सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक अनिल बलूनी, प्रदेश सहप्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी भी उपस्थित रहे।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस किया लॉन्च

देहरादून। ग्राहकों को अधिक स्वस्थ, सुरक्षित और संतोषपूर्ण जीवन जीने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध जीवन बीमा कंपनी अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन वाले टर्म इंश्योरेंस प्लान को लॉन्च करने की घोषणा की है। ‘अवीवा स्मार्ट रिटर्न ऑफ प्रीमियम टर्म प्लान’ नाम से लॉन्च किए गए इस नए...

31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट; 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल

31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल तेलंगाना-कर्नाटक में अदाणी समूह के साथ करार और उत्तराखण्ड में विरोध क्यों : भट्ट 1320 मेगावाट थर्मल पावर से...

मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग

• इस वर्ष वार्षिक स्कॉलरशिप इनटेक को पिछले वर्षों के 100 छात्रों से बढ़ाकर 250 छात्रों तक किया गया, जिससे कार्यक्रम की पहुंच में उल्लेखनीय विस्तार होगा। • मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों की शैक्षणिक जरूरतों को सहयोग देने के फाउंडेशन के लक्ष्य के अनुरूप है। • अपने चौथे...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.