Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

सैन्यभूमि अभिलेख

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु ₹ 3.68 करोड़, कोषागार रूद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, टाईलिंग, पैनलिंग आदि के अनुरक्षण एवं विद्युतीकरण का कार्य कराये जाने हेतु ₹ 38.06 लाख, पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र, धौरणखास, देहरादून में प्रस्तावित एसटीपी प्लांट (150 केएलडी) का निर्माण तथा साइट विकास हेतु ₹ 2.73 करोड तथा बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 9.45 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में ककराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग में विद्युत विभाग द्वारा स्ट्रीट लाईट लगाये जाने हेतु ₹ 5.00 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 2.00 करोड तथा जनपद पिथौरागढ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में लोहारगांव में आन्तरिक सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 70.87 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 42.52 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में जवाहर नवोदय विद्यालय, लटौली, चम्पावत में छात्र-छात्राओं के व्यायाम हेतु ओपन जिम का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 99.44 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 59.66 लाख, जनपद पौडी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर की तहसील यमकेश्वर क्षेत्रान्तर्गत जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक सम्पर्क मार्ग को बीटल्स स्ट्रीट के रूप में विकसित किये जाने हेतु ₹ 85.74 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 51.44 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में ग्राम उच्छैदी नन्दा मंदिर से खोली बन तक पैदल मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 81.43 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 48.85 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के ग्राम पंचायत डुंगरीफर्तयाल में शिव मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 75.00 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹45.00 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट की सरयू वैली एवं शामा क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत सब स्टेशन की स्थापना किये जाने हेतु ₹ 5.00 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 2.00 करोड़, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में माँ पूर्णागिरि धाम में सेलागाड गांव में इण्टरलॉकिंग टाईल्स का कार्य किये जाने हेतु ₹19.68 लाख तथा जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकाण्डा ब्लॉक के ग्राम सभा कैडागांव के कैडाकोट बुग स्थल तथा धारी के मौनीबाग आश्रम में एक-एक धर्मशाला बनाये जाने हेतु ₹ 87.95 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 52.77 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के गोल्डन कार्ड के सुचारू संचालन/लम्बित देयकों के भुगतान हेतु ₹ 75.00 करोड़ की धनराशि राज्य बजट से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण निर्माण विभाग के अन्तर्गत राज्य योजनान्तर्गत/मुख्यमंत्री घोषणा/नाबार्ड योजनान्तर्गत/विभिन्न सडक एवं ट्रेस पुल का निर्माण किये जाने हेतु प्रथम किश्त में ₹ 137.60 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है, जिसके अन्तर्गत जनपद चमोली के विकासखण्ड नन्दानगर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोखमल्ला हेतु अनु०जाति बस्ती बगड गधेरे में पैदल पुलिया का निर्माण किये जाने हेतु प्रथम किश्त में ₹ 47.03 लाख, ग्रामीण मोटर मार्ग देवाल के मुन्दोली वाण मोटर मार्ग के वाण से भराण गांव मोटर मार्ग का सतह पुनर्लेपन एवं सुधारीकरण किये जाने हेतु प्रथम किश्त में ₹ 43.36 लाख तथा जनपद पौडी गढ़वाल के विकासखण्ड यमकेश्वर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सीला में सतेड (खासन) नदी पर बनसारी गांव के पास 30 मीटर स्पान स्टील ट्रस पैदल पुत्र का निर्माण किये जाने हेतु प्रथम किश्त में ₹ 47.21 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत

देहरादून। देहरादून निवासी एक व्यक्ति के द्वारा थाना पटेल नगर पर शिकायती प्रार्थना पत्र 01 युवक द्वारा उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया गया , जिसके आधार पर थाना पटेल नगर पर मु0अ0स0- 796/2026धारा 74/79/351(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनीशीलता...

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा सुरक्षित आवागमन और बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए हरिद्वार-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान...

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 197.87 करोड़ रुपये की लागत की 6 योजनाओं का शिलान्यास तथा 34.04 करोड़ रुपये की लागत की 6 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। ये योजनाएं पेयजल, सड़क संपर्क, शिक्षा,...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.