Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत

सैन्यभूमि अभिलेख

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी स्थित तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार चार युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब लालकुआं की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुल के घुमाव पर स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान राहुल राजपूत, शिवम, आशु गौड़ा और आदि टम्टा के रूप में हुई है। सभी युवक हल्द्वानी के पड़ाव क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और यातायात को सामान्य कराया। हादसे में शामिल स्कॉर्पियो (UK04U-7275) को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और पुल के घुमाव पर वाहन से नियंत्रण खोना दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। इस हृदयविदारक हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी स्थित तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार चार युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब लालकुआं की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुल के घुमाव पर स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर...

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ

150 से अधिक स्टॉलों पर भारत की समृद्ध लोक कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद एवं व्यंजनों का प्रदर्शन ‘ एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने किया पौधरोपण मुख्यमंत्री बोले- लोक संस्कृति का संरक्षण और स्थानीय शिल्पकारों का सशक्तिकरण विकसित भारत की मजबूत आधारशिला केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा-...

उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उत्तराखण्ड सीएसआर डायलॉग’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में सहयोग करने की अपील की है।  मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट जगत के प्रतिनिधियों, विभिन्न केंद्रीय उपक्रमों के अधिकारियों, सीएसआर पार्टनर्स, उद्योग...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.