Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

मानसून को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने मालन, सुखरौ और खोह नदियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सैन्यभूमि अभिलेख

निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि नदी किनारे बसे क्षेत्रों, पुलों एवं संपर्क मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा जहां कहीं भी कटाव, जलभराव अथवा बाढ़ का खतरा हो, वहां तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जनधन की सुरक्षा सरकार की पहली जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी विभागों को सतर्क एवं सक्रिय रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपदा आने के बाद राहत कार्य करने से अधिक महत्वपूर्ण है कि समय रहते ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जाए तथा जल प्रवाह में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग तथा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि बरसात के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन को प्रत्येक संभावित जोखिम वाले क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाए रखना चाहिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी संसाधनों एवं मशीनरी को पूरी तरह तैयार रखा जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अनिल कुमार राठौर सहित सिंचाई विभाग, वन विभाग एवं प्रशासन के अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को नदी क्षेत्रों में किए जा रहे सुरक्षा एवं संरक्षण कार्यों तथा मानसून को देखते हुए की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

 इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कमल नेगी, प्रमोद केष्टवाल, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, दीपक गौड़, महेश नेगी, अमित रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद देहरादून में 05 एवं 06 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सभी...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य में निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के लिए बुधवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की। इसमें विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं, विकासकों, आवास विभाग तथा...

एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार

एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार 114वीं बोर्ड बैठक में लैण्ड पूलिंग, पर्यटन, होटल, औद्योगिक भवन और व्यावसायिक परियोजनाओं पर अहम फैसले, नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक बुधवार को गढ़वाल आयुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष आनन्द स्वरूप की...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.