Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

सैन्यभूमि अभिलेख

देहरादून/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सैनिकों के गांव लुठियाग के शिष्टमंडल की मुलाकात का असर तत्काल देखने को मिला। विकासखंड जखोली के अंतर्गत स्थानीय बाजार चिरबटिया से ग्राम पंचायत लुठियाग तक स्वीकृत 5 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाने के महज एक घंटे के भीतर गढ़वाल मंडल आयुक्त कार्यालय हरकत में आ गया। आयुक्त कार्यालय ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को पत्र जारी कर 15 दिनों के भीतर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

लोक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ग्राम सभा लुठियाग के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने तथा सफल पांच वर्ष पूरे होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 वर्षों से लंबित चिरबटिया–लुठियाग मोटर मार्ग की समस्या को विस्तार से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

शिष्टमंडल में ग्राम प्रधान सुदीपा मेहरा के नेतृत्व में युवा कवि एवं पत्रकार दीपक कैन्तुरा, सैन सिंह मेहरा, नरदेव सिंह कैन्तुरा, सोकार सिंह मेहरा, पूर्व सैनिक पूरन सिंह कैन्तुरा, प्रदीप कैन्तुरा तथा पूर्व सैनिक सैन सिंह पंवार शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 2017 में मोटर मार्ग को स्वीकृति मिलने के बावजूद वन भूमि हस्तांतरण एवं अन्य विभागीय औपचारिकताओं के कारण निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों, विशेषकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, विद्यार्थियों, किसानों और मरीजों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को कई किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है, जिससे कई बार गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं।

प्रथम विश्व युद्ध से कारगिल तक शौर्य की मिसाल है लुठियाग

लुठियाग केवल एक गांव नहीं, बल्कि वीर सैनिकों की धरती है। इस गांव ने देश की रक्षा के लिए पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपने वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। प्रथम विश्व युद्ध में गांव के वीर सैनिक देव सिंह कैंतुरा और रति सिंह कैंतुरा ने 39वीं गढ़वाल राइफल्स में रहते हुए अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। दोनों वीरों के नाम आज भी फ्रांस स्थित न्यूव-शापेल मेमोरियल में स्वर्णाक्षरों में अंकित हैं।

इसके बाद 1999 के कारगिल युद्ध में गांव के वीर सपूत शहीद मुरारी सिंह कैंतुरा ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। वर्तमान में भी गांव के अनेक युवा भारतीय सेना में राष्ट्र सेवा कर रहे हैं तथा बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक गांव में निवास करते हैं। यही कारण है कि लुठियाग पूरे उत्तराखंड में “सैनिकों का गांव” के रूप में सम्मानपूर्वक जाना जाता है।

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी भी लगातार कर रहे प्रयास

चिरबटिया–लुठियाग मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर रुद्रप्रयाग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी भी लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने इस सड़क के शीघ्र निर्माण के लिए शासन और संबंधित विभागों के स्तर पर लगातार पैरवी की है। प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री को इस संबंध में मंत्री भरत सिंह चौधरी द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गढ़वाल मंडल आयुक्त को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आयुक्त कार्यालय ने एक घंटे के भीतर ही लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को पत्र जारी कर 15 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस त्वरित कार्रवाई को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री की संवेदनशील और निर्णायक कार्यशैली का परिचायक बताया।

ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी तथा गढ़वाल मंडल आयुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि 21 वर्षों से लंबित चिरबटिया–लुठियाग मोटर मार्ग का सपना अब शीघ्र साकार होगा। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान, सीमांत क्षेत्र के विकास तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य से जुड़ा हुआ विषय है। अब पूरे गांव की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 15 दिनों के भीतर विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्य धरातल पर कब शुरू होता है।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें

देहरादून। युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान CNI गर्ल्स स्कूल में अध्ययनरत एक छात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपये की आवश्यकता का विषय रखा था। इस मामले को कुछ लोगों द्वारा तोड़-मरोड़कर इस प्रकार प्रस्तुत किया जा रहा है, जैसे किसी सरकारी...

गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन

परेड ग्राउंड में तैयारियां अंतिम चरण में; डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा। देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 15 अगस्त को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य मंच पर ध्वजारोहण करेंगे। समारोह को भव्य, अनुशासित और सुरक्षित बनाने के...

सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के हस्तक्षेप और राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से रूस में करीब 97 दिनों से फंसे पिथौरागढ़ निवासी दो भाई आनंद सिंह कार्की एवं भूपेंद्र सिंह कार्की सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। दोनों भाइयों की सकुशल वापसी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे दूरभाष पर वार्ता कर...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.