Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों से विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का किया आह्वान

सैन्यभूमि अभिलेख

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दायित्वधारियों से भेंट कर प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी दायित्वधारियों से संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनता की अपेक्षाओं, समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने सभी दायित्वधारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए तथा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति पर भी निरंतर नजर रखी जाए। जनता से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों एवं समस्याओं को संबंधित विभागों और शासन के संज्ञान में लाकर उनके त्वरित समाधान के प्रयास किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का संकल्प है कि विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इस लक्ष्य की प्राप्ति में दायित्वधारियों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दायित्वधारियों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए दायित्वधारियों की अलग-अलग मंडलों एवं क्षेत्रों में जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। सभी दायित्वधारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में संगठन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंवाद का एक प्रभावी माध्यम है। सभी दायित्वधारी सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बनाए रखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और महत्वपूर्ण निर्णयों को प्रभावी रूप से जनता के बीच पहुंचाएं। इसके साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि दायित्वधारी अपने क्षेत्रों में किए जा रहे जनहित के कार्यों एवं गतिविधियों को भी जनता तक पहुंचाएं। सरकार की योजनाओं से आमजन को जोड़ने, पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा सरकार, संगठन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार, संगठन और जनता के बीच बेहतर समन्वय तथा सभी के सामूहिक प्रयासों से सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण के संकल्प को और अधिक गति प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल सहित प्रदेश सरकार के विभिन्न आयोगों, निगमों, समितियों एवं प्राधिकरणों में दायित्व संभाल रहे दायित्वधारी उपस्थित रहे।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भागीरथी घाटी में पुनर्वास से पुनर्विकास तक तेज रफ्तार से हुआ काम

₹33 करोड़ से अधिक के कार्य और सहायता सड़क, बिजली, सिंचाई से लेकर कृषि-बागवानी और आजीविका तक सरकार ने संभाला मोर्चा देहरादून। एक साल पहले 05 अगस्त को आई भीषण आपदा ने धराली और आसपास की भागीरथी घाटी को गहरे जख्म दिए थे। कुछ ही पलों में मलबे ने वर्षों की मेहनत को अपनी चपेट...

बायर ने लॉन्च किया नेक्स्ट जेनरेशन फंगीसाइड जिवाना™️ (Xivana™️) स्मार्ट, बागवानी फसलों को खतरनाक बीमारियों से देगा बेहतर सुरक्षा

हरिद्वार। बायर ने आज जिवाना™️ स्मार्ट को लॉन्च करने की घोषणा की। यह फफूंदनाशक (फंगीसाइड) के मामले में कंपनी का नवीनतम इनोवेशन है, जिसे उच्च-मूल्य वाली बागवानी (हाई वैल्यू हॉर्टिकल्चर) फसलों को डाउनी मिल्ड्यू और लेट ब्लाइट जैसे विनाशकारी रोगों से सुरक्षित रखने के लिए विकसित किया गया है। एफआरएसी ग्रुप 49 के नए एक्टिव इंग्रीडिएंट...

‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी

जन समस्या निराकरण और आम आदमी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में अब तक 1.34 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी हो चुकी है। इसी के साथ अभियान के प्रथम और दूसरे चरण को मिलाकर, कुल जनभागीदारी साढ़े...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.