Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादूनघरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त

सैन्यभूमि अभिलेख

जनपद देहरादून में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अनधिकृत उपयोग तथा अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों के नेतृत्व में प्रवर्तन टीमों का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज देहरादून नगर क्षेत्र में विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का अनधिकृत उपयोग पाए जाने पर 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त सिलेंडरों को संबंधित गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में जमा कराया गया है।
इसके अतिरिक्त छिद्दरवाला क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार किए जाने का मामला सामने आने पर प्रवर्तन टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए। प्रकरण में मौके पर मिले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध थाना रायवाला में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई जा चुकी है। साथ ही, मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून के के अग्रवाल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दृष्टिगत घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग एवं उपयोग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल निर्धारित घरेलू प्रयोजनों के लिए किया जाना चाहिए। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अनधिकृत उपयोग, अवैध रिफिलिंग तथा गैस की कालाबाजारी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से औचक निरीक्षण एवं जांच अभियान जारी रखा जाए तथा घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग करने और अवैध रिफिलिंग के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून के के अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित पुल एवं सुरंग परियोजना का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जल्द ही इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ अभियान...

सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति ने पौड़ी में पार्किंग एवं निर्माणाधीन विकास कार्यों का किया निरीक्षण

सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश ने सोमवार को पौड़ी शहर में विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनपद मुख्यालय के अपर चोपड़ा में मुख्यमंत्री...

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

त्योहारों और आम दिनों में उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने देहरादून में मिठाई की दुकानों और बेकरी प्रतिष्ठानों के निरीक्षण का अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर विभाग की टीमों ने...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.