Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठग को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल पर फर्जी भुगतान दिखाकर हीरो शोरूम से ठगी कर प्राप्त की थी स्कूटी

सैन्यभूमि अभिलेख

देहरादून। कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 17/06/2026 को वादी राहुल अग्रवाल पुत्र  ईश्वर चन्द अग्रवाल निवासी मिस्सरवाला, डोईवाला देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया कि कुलजीत सिंह सेठी नाम के व्यक्ति द्वारा नई हीरो डेस्टनी (destini) स्कूटी खरीदने के एवज में वादी के शोरुम में आकर अपने फोन मे वादी को फर्जी भुगतान विवरण दिखा कर धोखाधडी करते हुए वादी के शोरूम से स्कूटी ठगी कर ले गया है, वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0- 183/2026 धारा- 318(4)/316(2) बीएनएस बनाम कुलजीत सेठी पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण :-

ठगी की घटना के सफल अनावरण तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा पूर्व में ठगी की घटनाओं में प्रकाश में आये/जेल गए अभियुक्तो की अद्यतन स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया, साथ ही स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल व उसके आस पास लगे CCTV कैमरो का अवलोकन करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक 18/10/2026 को पुलिस टीम द्वारा रिवर वैली कुआंवाला के पास, डोईवाला पर चैकिंग के दौरान घटना में शामिल अभियुक्त कुलजीत सिंह सेठी पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी 48 मोती बाजार, निकट एसबीआई बैंक, पल्टन बाजार देहरादून को घटना में ठगी गयी स्कूटी व अन्य संबंधित दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के विवरण/मोडस ऑपरेंडी :-

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह मोती बाजार निकट एसबीआई बैंक पल्टन बाजार देहरादून में रहता है तथा नशा करने व जुआ खेलने के आदि है, जिसके चलते अभियुक्त द्वारा अपना मकान भी बेच दिया था तथा वर्तमान मे अपने चाचा के साथ मोती बाजार देहरादून मे रह रहा है। अपनी नशे व जुए की लत के चलते अभियुक्त द्वारा भोले-भाले लोगो को अपनी बातो मे फसांकर उनके साथ ठगी की घटनाओ को अंजाम दिया जाता है। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला सहित जनपद के अन्य थानों में ठगी व अन्य आपराधिक घटनाओं के अभियोग पंजीकृत है, जिसमे अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुका है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

कुलजीत सिंह सेठी पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी 48 मोती बाजार निकट एसबीआई बैंक पल्टन बाजार, कोतवाली नगर, देहरादून।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :-

1- मु0अ0सँ0- 567/2022 धारा 420/406 भादवि कोतवाली नगर, देहरादून
2- मु0अ0सँ0- 574/2022 धारा 420/406 भादवि, कोतवाली नगर, देहरादून
3- मु0अ0सँ0- 575/2022 धारा 420/406 भादवि, कोतवाली नगर, देहरादून
4- मु0अ0सँ0- 208/2024 धारा 498(ए)/504/506 भादवि, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
5- मु0अ0सँ0-183/2026 धारा- 318(4)/316(2)/317 बीएनएस, कोतवाली डोईवाला

बरामदगी का विवरण :-

1- घटना में ठगी गयी हीरो डेस्टनी (destini) स्कूटी
2- 2500 /- रूपये नगद

पुलिस टीम :-

1- व०उ०नि० सचिन पुण्डीर, कोतवाली डोईवाला
2- अ०उ०नि० दरबान सिंह नेगी
3- अ०उ०नि० ईश्वर सैनी
4- हे०का० शहबान अली
5- का० सतबीर सिंह
6- का० सचिन सैनी
7- का० सचिन राणा
8- का० नवनीत सिंह (एसओजी देहात)

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में रानीपोखरी क्षेत्र में करीब 8 से 10 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने जितेंद्र बिष्ट एवं विजय प्रसाद जोशी द्वारा विकसित की...

उत्तराखण्ड : सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

देहरादून : उत्तराखण्ड में घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल कम करने और अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई करने की योजना बना रहे उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत अब रूफटॉप सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं को पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) और नेट...

सीएम धामी ने खिलाड़ियों से कहा—दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम से हासिल की जा सकती है बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.