Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

सैन्यभूमि अभिलेख

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात करीब 8 बजकर 7 मिनट पर धरती डोलने से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप का कंपन महसूस होते ही कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। जनपद मुख्यालय उत्तरकाशी के साथ यमुनोत्री घाटी के कुछ क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए जाने की सूचना है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक आए झटकों से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यमुनोत्री घाटी के खरसाली गांव के तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि रात करीब 8:07 बजे भूकंप का तेज झटका महसूस हुआ। उनके मुताबिक, कंपन इतना स्पष्ट था कि घर के भीतर रखे टीवी हिलते दिखाई दिए। इसके बाद लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।

प्रशासन ने सभी तहसीलों और थाना-चौकियों से ली जानकारी

भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया। प्रशासन ने जनपद की समस्त तहसीलों और थाना-चौकियों से स्थिति की जानकारी जुटाई। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार, फिलहाल जिले में भूकंप के कारण किसी प्रकार की जन-धन की क्षति होने की जानकारी नहीं मिली है।

प्रशासन के मुताबिक, तहसील मोरी और पुरोला में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए। जनपद में स्थिति सामान्य बताई गई है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता, केंद्र और गहराई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही इसकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है उत्तरकाशी

उत्तरकाशी हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है। ऐसे में धरती में कंपन महसूस होने पर लोगों में चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप के दौरान घबराने के बजाय सावधानी बरतना जरूरी है। झटके महसूस होने पर घर के भीतर मजबूत मेज के नीचे बैठकर सिर और गर्दन को ढकें तथा खिड़कियों, कांच और भारी सामान से दूरी बनाए रखें। झटके रुकने के बाद सुरक्षित तरीके से खुले स्थान पर जाएं और लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
फिलहाल राहत की बात यह है कि 4.2 तीव्रता के भूकंप के बाद उत्तरकाशी जिले में किसी प्रकार की जन-धन की क्षति की सूचना नहीं है।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में रानीपोखरी क्षेत्र में करीब 8 से 10 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने जितेंद्र बिष्ट एवं विजय प्रसाद जोशी द्वारा विकसित की...

उत्तराखण्ड : सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

देहरादून : उत्तराखण्ड में घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल कम करने और अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई करने की योजना बना रहे उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत अब रूफटॉप सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं को पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) और नेट...

सीएम धामी ने खिलाड़ियों से कहा—दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम से हासिल की जा सकती है बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.