Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

कुम्भ मेला-2027 और विभिन्न योजनाओं के लिए ₹63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

सैन्यभूमि अभिलेख

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ₹63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें हरिद्वार में होने वाले कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों से लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सड़कों के सुदृढ़ीकरण और प्रशासनिक भवनों के निर्माण कार्य शामिल हैं।

स्वीकृत बजट और प्रमुख विकास योजनाएं

  • कुम्भ मेला-2027:
    • कुम्भ मेले के अंतर्गत विभिन्न अवस्थापना और विकास कार्यों के लिए ₹38.25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत।
  • सड़क एवं मार्ग सुदृढ़ीकरण (राज्य योजना):
    • उधमसिंह नगर (गदरपुर): तेजाफौजा से बलराम नगर गांव होते हुए ए.एन.के. इंटर कॉलेज गूलरभोज तक मार्ग (गदरपुर, बलरामनगर सैदलीगंज मार्ग) सुदृढ़ीकरण – ₹8.66 करोड़
    • उधमसिंह नगर (खटीमा): ओल्ड एन.एच. 125 से सुखापुल होते हुए लोहिया हैड मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण – ₹6.14 करोड़
    • पिथौरागढ़: चण्डाक मार्ग को सिंगल लेन से डेढ़ लेन में परिवर्तित एवं सुधारीकरण कार्य – ₹6.08 करोड़
    • उत्तरकाशी (पुरोला): नौगांव विकासखंड में जटा-पठेला-खांसी मोटर मार्ग के अवशेष भाग में सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण – ₹3.44 करोड़
  • प्रशासनिक एवं आवासीय ढांचा:
    • रुद्रप्रयाग (ऊखीमठ): बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में प्रथम चरण के अंतर्गत टाइप-1 (02), टाइप-2 (04) और टाइप-3 (02) आवासों का निर्माण – ₹7.66 लाख

इन सभी योजनाओं की स्वीकृति से जहां एक ओर आगामी कुम्भ मेले की तैयारियों को गति मिलेगी, वहीं दूसरी ओर उत्तरकाशी, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय बुनियादी ढांचा और अधिक मजबूत होगा।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस किया लॉन्च

देहरादून। ग्राहकों को अधिक स्वस्थ, सुरक्षित और संतोषपूर्ण जीवन जीने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध जीवन बीमा कंपनी अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन वाले टर्म इंश्योरेंस प्लान को लॉन्च करने की घोषणा की है। ‘अवीवा स्मार्ट रिटर्न ऑफ प्रीमियम टर्म प्लान’ नाम से लॉन्च किए गए इस नए...

31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट; 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल

31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल तेलंगाना-कर्नाटक में अदाणी समूह के साथ करार और उत्तराखण्ड में विरोध क्यों : भट्ट 1320 मेगावाट थर्मल पावर से...

मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग

• इस वर्ष वार्षिक स्कॉलरशिप इनटेक को पिछले वर्षों के 100 छात्रों से बढ़ाकर 250 छात्रों तक किया गया, जिससे कार्यक्रम की पहुंच में उल्लेखनीय विस्तार होगा। • मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों की शैक्षणिक जरूरतों को सहयोग देने के फाउंडेशन के लक्ष्य के अनुरूप है। • अपने चौथे...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.