Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात

सैन्यभूमि अभिलेख

जनपद देहरादून में सुबह से हो रही बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आमजन की सुरक्षा, सुगम आवागमन और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर QRT सहित संबंधित विभागों की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी QRT नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पहुंचकर जलभराव, जल निकासी व्यवस्था एवं आमजन के आवागमन की स्थिति का जायजा ले रहे हैं

बारिश के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सिंचाई विभाग; लो॰नि॰वि; ट्रैफिक; पुलिस अथवा अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हैं।

निरीक्षण के दौरान जलभराव वाले एवं संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जहां भी जल निकासी में बाधा अथवा अन्य समस्या सामने आ रही है, वहां संबंधित टीमों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं।

डीएम डॉ. आशीष चौहान स्वयं बारिश की स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फील्ड से अधिकारियों द्वारा अद्यतन रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी समस्या का समाधान समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बारिश के दौरान फील्ड में सक्रिय रहकर संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करें तथा जलभराव या अन्य समस्या की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनसुविधा से जुड़े मामलों में त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि बारिश के दौरान नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध हो और जलभराव जैसी स्थिति के कारण जनजीवन प्रभावित न हो।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से जलभराव वाले एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें तथा जलभराव, सड़क अवरोध या अन्य किसी समस्या की सूचना संबंधित प्रशासनिक तंत्र को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जा सके।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस किया लॉन्च

देहरादून। ग्राहकों को अधिक स्वस्थ, सुरक्षित और संतोषपूर्ण जीवन जीने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध जीवन बीमा कंपनी अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन वाले टर्म इंश्योरेंस प्लान को लॉन्च करने की घोषणा की है। ‘अवीवा स्मार्ट रिटर्न ऑफ प्रीमियम टर्म प्लान’ नाम से लॉन्च किए गए इस नए...

31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट; 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल

31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल तेलंगाना-कर्नाटक में अदाणी समूह के साथ करार और उत्तराखण्ड में विरोध क्यों : भट्ट 1320 मेगावाट थर्मल पावर से...

मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग

• इस वर्ष वार्षिक स्कॉलरशिप इनटेक को पिछले वर्षों के 100 छात्रों से बढ़ाकर 250 छात्रों तक किया गया, जिससे कार्यक्रम की पहुंच में उल्लेखनीय विस्तार होगा। • मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों की शैक्षणिक जरूरतों को सहयोग देने के फाउंडेशन के लक्ष्य के अनुरूप है। • अपने चौथे...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.