Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा

सैन्यभूमि अभिलेख

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर दोनों राज्यों के बीच पर्यटन की संभावनाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से उनके जयपुर स्थित आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने दोनों राज्यों के बीच पर्यटन की संभावनाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात के बाद बताया कि महाभारत काल के दौरान पाण्डवों ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। राजस्थान में भी पाण्डव कई स्थानों पर घूमे इस लिए दोनों राज्य मिल कर महाभारत सर्किट का विस्तार करेंगे।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के गणगौर उत्सव की बड़ी मान्यता है। इस उत्सव में यह माना जाता है कि माता गौरी (पार्वती) अपने पीहर यानी मायके आती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती हिमालय की पुत्री (शैलपुत्री) हैं और उनका मायका उत्तराखंड का हिमालय क्षेत्र ही है। इसलिए दोनों राज्यों के बीच पौराणिक और सांस्कृतिक स्तर पर गहरे जुड़ाव को देखते हुए उत्तराखंड और राजस्थान के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान आवश्यक है।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में रानीपोखरी क्षेत्र में करीब 8 से 10 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने जितेंद्र बिष्ट एवं विजय प्रसाद जोशी द्वारा विकसित की...

उत्तराखण्ड : सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

देहरादून : उत्तराखण्ड में घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल कम करने और अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई करने की योजना बना रहे उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत अब रूफटॉप सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं को पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) और नेट...

सीएम धामी ने खिलाड़ियों से कहा—दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम से हासिल की जा सकती है बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को संबोधित करते...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.