Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी

सैन्यभूमि अभिलेख

लक्ष्य से पीछे चल रहे विभाग बनाएं तत्काल कार्ययोजना, हर माह होगी प्रगति की समीक्षा

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी राजस्व की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो विभाग अपने निर्धारित लक्ष्यों से पीछे चल रहे हैं, वे तुरंत प्रभाव से व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार कर वसूली में तेजी लाएं।

जिलाधिकारी ने चेताया कि लक्ष्य प्राप्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और अब से हर माह विभागवार प्रगति का बारीकी से मूल्यांकन होगा।

समीक्षा बैठक के दौरान जल संस्थान, परिवहन, सिंचाई, वन विभाग और निबंधन (रजिस्ट्री) विभागों में निर्धारित लक्ष्यों की तुलना में कम राजस्व प्राप्ति दर्ज की गई। डीएम ने इन विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे कम वसूली के कारणों का गहन विश्लेषण करें और लक्ष्य हासिल करने के लिए ठोस रणनीति बनाएं।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि विभाग ने 100 लाख रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष जून माह तक 20.04 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति की है।

उप निबंधक कार्यालयों को आवंटित 1450 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष जून माह तक 380 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जिसमें स्टाम्प शुल्क एवं निबंधन शुल्क से 129 करोड़ रुपये की आय शामिल है।

जिला खनन अधिकारी ने बताया कि जून 2026 के लिए निर्धारित 8 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 8.06 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई। अवैध खनन के चार तथा अवैध परिवहन के पांच मामलों में 13.60 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जिसके सापेक्ष 12.67 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है।

आबकारी विभाग ने बताया कि 667.60 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष जून तक 128 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं राज्य कर विभाग ने 4563.74 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 1142.36 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

परिवहन विभाग ने बताया कि विभाग के लिए इस वर्ष कोई वार्षिक लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है, जबकि जून 2026 तक 5906.50 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.67 प्रतिशत अधिक है।

नगर निगम देहरादून ने 75 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 24.37 करोड़ रुपये तथा नगर निगम ऋषिकेश ने 1247.20 लाख रुपये के लक्ष्य के मुकाबले जून तक 170.56 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया है।

बैठक में वन विभाग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 63.63 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 17.22 करोड़ का राजस्व अर्जित किया जा चुका है।

बैठक में सिंचाई विभाग ने 20.35 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 1.41 करोड़ रुपये की प्राप्ति तथा पर्यटन विभाग ने 1.40 लाख रुपये की राजस्व प्राप्ति की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सभी नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों एवं अन्य राजस्व अर्जित करने वाले विभागों की आय की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ओ.पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता राजीव सैनी, अधिशासी अभियंता सिंचाई दीक्षांत गुप्ता, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार निर्वाल, जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्य शाह, नगर आयुक्त ऋषिकेश विजय नाथ शुक्ल, यूटीसी के सुरेश सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज

निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, देहरादून में नौ खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए त्योहारी सीजन में बाजारों में मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की मांग बढ़ने के साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी निगरानी तेज कर दी...

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर एक अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील करने के साथ ही करीब 13 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर...

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

सूबे के कैबिनेट मंत्री व भारत स्काउट एंड गाइड के प्रादेशिक अध्यक्ष डाॅ. धन सिंह रावत भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को पहली बार इस महत्वपूर्ण पद पर नेतृत्व का अवसर मिला है, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। डाॅ. रावत का निर्वाचन...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.