Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक शान्ति भंग करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का पाठ, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सैन्यभूमि अभिलेख

देहरादून। वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर लडाई-झगडा करने, हुडदंग मचाने तथा लोक शान्ति भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियों, जिसमें कुछ व्यक्ति नंदा की चौकी के पास सार्वजनिक स्थान पर आपस में लडाई झगडा/मारपीट कर लोक शान्ति भंग करने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं, जिस संबंध में वादी श्री लक्ष्मण सिंह निवासी नखतपुर कोटडा संतूर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेम नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा वीडियो में हुड़दंग करते हुए दिखाई दे रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा वीडियो में दिखाई दे रहे अभियुक्तों के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही मैनुअल पुलिसिंग द्वारा भी अभियुक्तों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनाँक 26-05-26 को वीडियों में झगडा करते दिखाई दे रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी प्रेम नगर क्षेत्र के रहने वाले है तथा आपस मे वाहनो के टकरा जाने के कारण उनके बीच आपसी कहासुनी हो गई थी, जिसके उपरान्त मौके पर उनके अन्य साथियो के पहुँचने पर उनके मध्य मारपीट की घटना हो गयी।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

1- निशान्त पुत्र रवीश कुमार नि0 पुरानी मिठ्ठी बेरी प्रेमनगर, उम्र 23 वर्ष
2- वंश कुमार पुत्र रवि कुमार नि0 जीआरडी कालेज प्राईमरी स्कूल केहरी गांव, प्रेमनगर, उम्र 21 वर्ष
3- नीरज वर्मा पुत्र रतन सिंह नि0 ओल्ड मिठ्टी बेरी प्रेमनगर, देहारदून, उम्र 26 वर्ष
4- हर्ष पुत्र सुरेन्द्र सिंह नि0 पुरानी मिठ्टी बेरी, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 26 वर्ष

पुलिस टीमः

1- उ०नि० मनवर सिंह नेगी
2-कां0 पंकज
3-कां0 अरशद
4-कां0 अमरिंदर

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति की ज्वाला को सदैव प्रज्वलित रखने का आवाह्न किया। मुख्यमंत्री ने घंटाघर स्थित उत्तराखण्ड आन्दोलन के महान...

अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध...

विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मण चौक एवं कांवली रोड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने प्रतिभाग करते हुए स्वयं स्वच्छता अभियान का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.