Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

मतदाता सूची में नाम सत्यापन एवं संशोधन के लिए 14 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

सैन्यभूमि अभिलेख

देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने अवगत कराया कि फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली के 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 14 जुलाई, 2026 को किया गया है। इसके पश्चात 14 जुलाई से 13 अगस्त, 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य आवश्यक सुधार के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिक संबंधित मतदाता पंजीकरण अधिकारी, सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नागरिक निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in⁠ अथवा Voter Helpline App के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने नाम की पुष्टि मतदाता सूची में अवश्य कर लें। यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया है, नाम, पता अथवा अन्य विवरण में संशोधन आवश्यक है तो निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन करें। उन्होंने बताया कि नए मतदाता बनने के लिए प्रपत्र-6 में आवेदन किया जा सकता है।

मृतक, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 भरा जा सकता है। मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संशोधन हेतु प्रपत्र-8 में आवेदन किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विशेष अभियान के दौरान पात्र नागरिकों, युवाओं एवं नए मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने नागरिकों से मतदाता सूची में नाम की पुष्टि करने की अपील की। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनपद देहरादून में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची से संबंधित कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस किया लॉन्च

देहरादून। ग्राहकों को अधिक स्वस्थ, सुरक्षित और संतोषपूर्ण जीवन जीने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध जीवन बीमा कंपनी अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लिमिटेड ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन वाले टर्म इंश्योरेंस प्लान को लॉन्च करने की घोषणा की है। ‘अवीवा स्मार्ट रिटर्न ऑफ प्रीमियम टर्म प्लान’ नाम से लॉन्च किए गए इस नए...

31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट; 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल

31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट 5.74 रुपये प्रति यूनिट में 25 वर्षों के लिए बिजली सुनिश्चित, कांग्रेस शासन के करार पर भाजपा ने उठाए सवाल तेलंगाना-कर्नाटक में अदाणी समूह के साथ करार और उत्तराखण्ड में विरोध क्यों : भट्ट 1320 मेगावाट थर्मल पावर से...

मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग

• इस वर्ष वार्षिक स्कॉलरशिप इनटेक को पिछले वर्षों के 100 छात्रों से बढ़ाकर 250 छात्रों तक किया गया, जिससे कार्यक्रम की पहुंच में उल्लेखनीय विस्तार होगा। • मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों की शैक्षणिक जरूरतों को सहयोग देने के फाउंडेशन के लक्ष्य के अनुरूप है। • अपने चौथे...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.