Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘सहकारिता सप्ताह-2026’: डॉ धन सिंह रावत

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leonec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

देहरादून: केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के गौरवशाली 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जनपदों व विकासखंडों में आगामी 29 जून से ‘सहकारिता सप्ताह-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। ‘सहकार से समृद्धि, देवभूमि की प्रगति’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सहकारिता के प्रति जागरूक किया जायेगा।

सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डॉ रावत ने केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले सहकारिता सप्ताह-2026 की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। डॉ रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का सफल एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं स्वयं सहायता समूहों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पैक्स, जिला सहकारी बैंकों एवं अन्य सहकारी संस्थाओं के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।

डॉ. रावत ने कहा कि सहकारिता सप्ताह के दौरान पृथक-पृथक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सहकारी चौपाल, जागरूकता शिविर, कृषि, उद्यान, डेयरी एवं मत्स्य पालन से जुड़े कार्यशालाओं के साथ महिला एवं युवा सहकारी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सहकारी संस्थाओं के डिजिटलीकरण, ई-पैक्स, सामाजिक सहभागिता तथा हरित एवं सतत कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलों व विकासखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सहकारी संस्थाओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

बैठक में संयुक्त निबंधक एम.पी. त्रिपाठी, रमेन्द्री मंद्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जबकि सभी जनपदों के एआर व जीएम ने बैठक में वर्चुअली प्रतिभाग किया।

बॉक्स

सहकारिता सप्ताह-2026 की रूपरेखा
29 जून – राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह एवं सहकारिता संकल्प।

30 जून – सहकारी चौपाल एवं जन-जागरूकता शिविर

01 जुलाई – कृषि, उद्यान, दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी कार्यशाला।

02 जुलाई – महिला एवं युवा सहकारी सम्मेलन।

03 जुलाई – पैक्स की वार्षिक आम बैठक (AGM) एवं समीक्षा।

04 जुलाई – हरेला महोत्सव के अंतर्गत राज्यभर की सहकारी संस्थाओं में वृक्षारोपण अभियान।

05 जुलाई – सोशल मीडिया एवं जन-जागरूकता अभियान।

06 जुलाई – सहकारिता मंत्रालय स्थापना दिवस, राष्ट्रीय सहकारी महोत्सव एवं उत्कृष्ट सहकारी संस्थाओं/व्यक्तियों का सम्मान समारोह।

admin@devbhoomiabhilekh.com

admin@devbhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Categories

Tags

Related Articles

SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद फार्म डिजिटाइज करने की प्रक्रिया को यथा शीघ्र पूर्ण करें। जिन मतदाताओं को “अन कलेक्टेबल” श्रेणी में मार्क...

रोजगार मेले में 39 युवाओं को मिली नौकरी, 23 अभ्यर्थी दूसरे चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित

रोजगार मेले में 12 कम्पनियों ने लिया भाग, 282 अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह   मेले में पहुंचे युवाओं ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार देहरादून : प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सेवायोजन विभाग की पहल रंग लाई। सोमवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून परिसर में आयोजित...

मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता

देहरादून: आगामी मानसून सीजन को देखते हुए गढ़वाल मंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मंडल के सभी जिलाधिकारी समन्वित रणनीति के तहत संभावित आपदा परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार विशेष रूप से चारधाम यात्रा...

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellpulvinar dapibus leo.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[contact-form-7 id="379565b" title="Contact form 1_copy"]

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com