Weekly update

Copyright 2025 blazethemes. All rights reserved powered by blazethemes.com

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम

सैन्यभूमि अभिलेख

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में आज भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर राज्य में गतिमान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के अंतर्गत मतदाताओं को जारी किए जा रहे नोटिसों एवं उनकी सुनवाई के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर कार्य की प्रगति, अनोमलीज एवं नो-मैपिंग से संबंधित मामलों तथा मतदाताओं को दिए जा रहे नोटिसों की सुनवाई की प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने स्तर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर बैठक एवं समन्वय बनाए रखें, ताकि एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी सभी संबंधित पक्षों तक समय पर पहुंच सके। उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अनोमलीज अथवा नो-मैपिंग की स्थिति सामने आने पर मतदाताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर प्रदान किया जा रहा है। मतदाता आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत कर अपना पक्ष रख सकते हैं। अभिलेखों के नियमानुसार परीक्षण एवं सत्यापन के उपरांत पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि वे मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया, नोटिस की स्थिति, सुनवाई की प्रक्रिया तथा आवश्यक अभिलेखों के संबंध में स्पष्ट एवं सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को प्रक्रिया को लेकर अनावश्यक भ्रम अथवा असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने दावे एवं आपत्तियों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को एसआईआर कार्य में पारदर्शिता, शुद्धता एवं समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में प्रशासन एवं निर्वाचन तंत्र का सहयोग करें तथा मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में एसआईआर से संबंधित कार्य पूर्ण करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सीपीआई(एम) से अनंत आकाश, कांग्रेस से डॉ0 जसविन्दर सिंह, आम आदमी पार्टी से कमल राना एवं बहुजन समाज पार्टी से सतेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

Sainyabhoomi Abhilekh

admin@sainyabhoomiabhilekh.com http://sainyabhoomiabhilekh.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore more

Related Articles

भारत में एयरबीएनबी पर जेन जी होस्टिंग में करीब 40% की बढ़ोतरी

भारत में जेन जी होस्ट कम्युनिटी में सालाना आधार पर करीब 40% की बढ़ोतरी हुई, एयरबीएनबी से जुड़ने वाले नए भारतीय होस्ट्स में करीब पांच में से दो जेन जी हैं युवा भारतीय महानगरों के साथ-साथ उभरते शहरों एवं ग्रामीण इलाकों में भी एयरबीएनबी होस्टिंग को अपना रहे हैं। युवा होस्ट बढ़ने के मामले में...

मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक एवं अन्य कलाकारों के साथ ही आदर्श संस्था...

सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, मुख्यमंत्री ने बहनों का जताया आभार, रक्षाबन्धन की दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बहनों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री...

Sainyabhoomi Abhilekh is the leading news portal established with the aim to serve fast & authentic news to its audience. Stay tuned for the latest updates from all over the Uttarakhand.

Letu2025s keep in touch

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Error: Contact form not found.